अट्ठानवें वर्षीय पार्टी कार्यकर्ता से मिले नड्डा, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर 98 वर्षीय पार्टी कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय राजधानी की पूर्व महापौर रहीं शकुंतला आर्य से मुलाकात की।

इस मौके पर श्री नड्डा के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे।

इसके अलावा इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, श्री राधा मोहन दास अग्रवाल, स्थानीय विधायक सरदार तरविंद्र सिंह मारवाह, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्री प्रकाश नड्डा ने श्रीमती आर्य को पार्टी का पटका एवं शॉल ओढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनके निवास पर पार्टी का पार्टी का ध्वज फहराया।

श्रीमती आर्या ने नड्डा और श्री सहचदेवा को दीर्घायु के साथ उन्नति और देशहित में सेवा करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्री प्रकाश नड्डा ने कहा कि श्रीमती आर्य जैसे वयोवृद्ध कार्यकर्ता भाजपा की अमूल्य धरोहर हैं और ऐसे ही कार्यकर्ताओं के त्याग एवं बलिदान से आज हम केन्द्र एवं दिल्ली दोनों जगह सत्ता में हैं।

Next Post

सिद्दीकी ने की एआईएमपीएलबी की जांच कराने व पाबंदी लगाने की मांग

Sun Apr 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) को आतंवादियों का समर्थक बताते हुए गृह मंत्रालय से इसकी जांच कराने, कार्रवाई करने तथा पाबंदी लगाने की मांग की है। ‘क्लीन ओखला ग्रीन ओखला’ […]

You May Like