लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित करने मैहर पहुंचे CM मोहन यादव, मां शारदा के दरबार में टेका माथा

मैहर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित करने मैहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सीएम ने कहा कि सावन के इस पवित्र अवसर पर लाड़ली बहनों को 250 रुपये की विशेष राशि भाई की तरफ से स्नेह और आशीर्वाद के रूप में दी जा रही है।

उन्होंने इसे सरकार की बहनों के प्रति प्रतिबद्धता बताते हुए सभी बहनों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन और सावन का त्योहार राज्य सरकार की ओर से बहनों के साथ मिलकर मनाने की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि यह राशि बहनों के लिए भाई के स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है।

Next Post

दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार

Wed Aug 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) दिल्ली सरकार की अंत्योदय की योजना के तहत राजधानी में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मात्र पाँच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार किया जा रहा है। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद […]

You May Like