त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु रतलाम मंडल से 4 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू

इंदौर:त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इन ट्रेनों में दो जोड़ी प्रतिदिन और दो जोड़ी साप्ताहिक रूप से चलेंगी. सभी ट्रेनों में स्पेशल किराया लागू रहेगा.रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि वलसाड–बरौनी–वलसाड गाड़ी नम्बर 09089/09090 अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन 14 से 27 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी.

वहीं उधना–समस्तीपुर–उधना गाड़ी संख्या नम्बर 09091/09092 स्पेशल ट्रेन भी इन्हीं तिथियों में प्रतिदिन परिचालित होगी. जबकि प्रतापनगर–कटिहार–प्रतापनगर 09123/09124 एवं प्रतापनगर–जयनगर–प्रतापनगर गाड़ी संख्या नम्बर 09151/09152 साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन क्रमशः 15, 19, 22 और 26 अक्टूबर को किया जाएगा. इन सभी ट्रेनों का स्टॉप दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा.

Next Post

ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से मांगा सहयोग

Tue Oct 14 , 2025
इंदौर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की. बैठक में प्रभारी डीसीपी ट्रैफिक आनंद कलादगी ने कहा कि युवाओं और इंफ्लूएंसर्स की शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. यदि वे मिलकर […]

You May Like