गुलज़ार संधू की तूफानी पारी से भवानी यूथ क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) भवानी यूथ क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराकर 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) के ग्रुप ‘सी ’ मुकाबले में यादगार जीत दर्ज की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से देव मेहरा ने शानदार संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी इस बेहतरीन पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। प्रिंस मेहरा (29 रन) और मानव (25 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया। भवानी यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सभय चड्ढा, महाक्ष देवान, कार्तिक पवार, नीलमणि कुमार, यथार्थ सिंह और मृदुल सुर्रोच ने एक-एक विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से दूर रखा।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भवानी यूथ क्रिकेट क्लब को कमाक्ष शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने मात्र 16 गेंदों पर 44 रन बनाकर टीम का रनचेज आसान कर दिया। इसके बाद मुकाबले के नायक गुलज़ार संधू ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। गुलज़ार ने केवल 32 गेंदों पर नाबाद 96 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। गुलज़ार को दीपेश बलियान (नाबाद 8 रन) का अच्छा साथ मिला और दोनों बल्लेबाजों ने टीम को 12.2 ओवर में 172/2 के स्कोर तक पहुंचाकर शानदार जीत दिलाई। पुरस्कार गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी (रजि.) के कोषाध्यक्ष मुकुल शर्मा एवं मनीष सहगल द्वारा प्रदान किए गए। मैन ऑफ द मैच: गुलज़ार संधू (नाबाद 96 रन, 32 गेंद) फाइटर ऑफ द मैच: देव मेहरा (नाबाद 83 रन, 53 गेंद)

.....

Next Post

कुणाल ठाकुर ने हूज़ योर गायनैक? के सेट से सबा आज़ाद संग शेयर कीं प्यारी बीटीएस झलकियां

Mon Jun 1 , 2026
मुंबई, 01 जून (वार्ता)अभिनेता कुणाल ठाकुर ने वेब सीरीज हूज़ योर गायनैक के सेट से अभिनेत्री सबा आज़ाद के साथ कुछ क्यूट बिहाइंड द सीन (बीटीएस) झलकियां साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता […]

You May Like