सुभाष नगर और जिंसी चौराहे पर भक्ति का उत्साह

भोपाल: सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, जिंसी चौराहा व्यापारी संघ रविदास मंदिर और जय माता दी पूजा समिति, सुभाष नगर द्वारा नवरात्र महोत्सव पर आकर्षक प्रतिमाएं और झांकियां स्थापित की गईं। जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भक्तिमय माहौल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे जा रहे हैं। इस अवसर पर महापौर भी प्रतिमाओं व झांकियों के दर्शन करने पहुंचीं और आयोजकों की सराहना की। नगरवासियों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Next Post

ग्वालियर से इटावा तक ट्रैक दोहरीकरण का सर्वे पूरा

Tue Sep 30 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर से भिंड होते हुए इटावा तक 114 किमी लंबे रेल ट्रैक के दोहरीकरण के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। लगभग डेढ़ साल तक चले सर्वे के बाद अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे रेलवे बोर्ड में मंजूरी […]

You May Like