ग्वालियर से इटावा तक ट्रैक दोहरीकरण का सर्वे पूरा

ग्वालियर: ग्वालियर से भिंड होते हुए इटावा तक 114 किमी लंबे रेल ट्रैक के दोहरीकरण के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। लगभग डेढ़ साल तक चले सर्वे के बाद अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे रेलवे बोर्ड में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वर्तमान में ग्वालियर से पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के लिए जाने वाली ट्रेनों को झांसी होकर संचालित किया जाता है।

झांसी में ट्रेन का इंजन बदलना पड़ता है, जिसके कारण गाड़ियां लेट होती हैं। वर्तमान रूट पर सिंगल ट्रैक होने के कारण आमने-सामने से ट्रेनें आने पर दिक्कत होती है। अब दोहरीकरण का प्रोजेक्ट स्वीकृत होने और काम शुरू होने से इस रूट पर ट्रेनें बढ़ सकेंगी। इसके अलावा इटावा से कानपुर आदि रूट के लिए यात्रियों को कम समय लगेगा। ग्वालियर से इटावा के बीच अभी सिंगल लाइन है। इस पर ही अप और डाउन ट्रेनों का आवागमन होता है।
छह ओवर और 18 अंडरब्रिज तैयार होंगे
ग्वालियर-भिंड-इटावा रेलवे लाइन के दोहरीकरण को लेकर रेलवे द्वारा सर्वे की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही इलेक्ट्रिक लाइन के लिए डीपीआर तैयार होगी। ग्वालियर के बिरला नगर से उत्तर प्रदेश के इटावा तक 114 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर छह ओवर ब्रिज और 18 अंडर ब्रिज का निर्माण कराए जाने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। सर्वे के दौरान लाइन पर निरीक्षण में उन स्थानों को देखा गया, जहां ओवर व अंडर ब्रिज बनाए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद डीपीआर व आगे की प्रक्रिया चलेगी।

Next Post

15 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, 37 हेलमेट चालान काटे गए

Tue Sep 30 , 2025
रीवा:सडक़ सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रीवा परिवहन विभाग ने परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 37 दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट न पहनने के कारण चालान जारी किया गया. यह कार्रवाई […]

You May Like