15 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, 37 हेलमेट चालान काटे गए

रीवा:सडक़ सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रीवा परिवहन विभाग ने परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है.
जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 37 दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट न पहनने के कारण चालान जारी किया गया. यह कार्रवाई ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की गई है.

परिवहन विभाग ने बताया कि इस माह से चलाए जा रहे अभियान में मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों पर फोकस किया गया. हेलमेट न पहनना सडक़ हादसों का प्रमुख कारण है. इसी क्रम मे इस बार मोटरयान अधिनियम के अनुरूप 15 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए. इसके अलावा, 37 चालानों में प्रत्येक पर 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. परिवहन विभाग ने आगे कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और आने वाले दिनों में और सख्ती बरती जाएगी.

रीवा शहर के प्रमुख मार्गो मे रीवा मनगवा रोड पर टीमों ने वाहनों की जांच की. अभियान के दौरान न केवल हेलमेट का उल्लंघन पाया गया. विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना हेलमेट चलाने वाले चालकों को अब पहले चालान पर ही कड़ी चेतावनी दी जाएगी, और दोबारा बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर लाइसेंस निलंबन सुनिश्चित होगा. सडक़ पर हेलमेट न पहनने से कई लोगो को गंभीर चोटे आई और कई व्यक्तियों की जानें जा चुकी हैं.

Next Post

केन्द्रीय सहकारी बैंक की वार्षिक बैठक में आय-व्यय पर चर्चा

Tue Sep 30 , 2025
रीवा:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 74वीं वार्षिक साधारण आमसभा की बैठक संपन्न हुई.बैठक में कलेक्टर ने बैंक एवं संबंद्ध समितियों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों से समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा की. उन्होंने अमानत संग्रहण, ऋण वितरण, चालू एवं कालातीत […]

You May Like

Play sound