आईएसबीटी और सीनियर सिटीजन बिल्डिंग की बढ़ी तारीख

इंदौर:आईडीए द्वारा निर्मित आईएसबीटी और सीनियर सिटीजन बिल्डिंग के रखरखाव , संचालन और संधारण के टेंडर की तारीख बढ़ा दी गई है. पूर्व में उक्त दोनों बिल्डिंग के टेंडर 13 मार्च को खुलना निर्धारित था, लेकिन किसी भी कंपनी द्वारा रुचि नहीं लेने कारण तारीख आगे बढ़ाई गई है.आईडीए ने आईएसबीटी और सीनियर सिटीजन बिल्डिंग बनाई है. आईएसबीटी निर्माण में करीब 70 करोड़ और सीनियर सिटीजन बिल्डिंग में 26 करोड़ रुपए लागत आई है. उक्त दोनों बिल्डिंग के रखरखाव, संचालन और संधारण के आईडीए ने टेंडर बुलाए थे.

आईएसबीटी में 1450 बसों के संचालन, 36 दुकानें, चार बड़े रेस्टोरेंट, यात्री विश्राम गृह ,लॉकर रूम और बड़ी कंपनियों के ऑफिस सहित कई सुविधाओं को ध्यान में रख कर बनाया गया है. उक्त बस स्टैंड की बिल्डिंग भव्य और आधुनिक बनाई गई है. साथ पूरा टर्मिनल भवन एयर कंडीशनर होगा. इसके साथ ही सीनियर सिटीजन बिल्डिंग में एक और दो बेड रूम के फ्लैट बनाए है. उक्त बिल्डिंग में क्लब हाउस, मेडिकल सुविधा के साथ डॉक्टर से लेकर एम्बुलेंस तक उपलब्ध कराने की योजना है. आईडीए ने उक्त दोनों बिल्डिंग के रखरखाव, संचालन और संधारण को लेकर टेंडर बुलाए थे. इसकी अंतिम तारीख 11 मार्च थी. 13 मार्च को टेंडर खोलने का तय किया गया था.

4 अप्रैल तक बढ़ाई तारीख
सूत्रों के अनुसार आईडीए की दोनों बिल्डिंगों में किसी भी कंपनी ने भाग नही लिया है. इसको देखते हुए आईडीए ने टेंडर की तारीख 4 अप्रैल तक बढ़ा दी है. इसके बाद भी कोई कंपनी ने टेंडर में भाग नहीं लिया तो आईडीए के सामने दोनों के संचालन और संधारण का अतिरिक्त बोझ आना तय है

Next Post

लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द

Fri Mar 21 , 2025
नयी दिल्ली/लन्दन, 21 मार्च (वार्ता) एयर इंडिया ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण वहां के लिये शुक्रवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी। एयर इंडिया ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। एयर इंडिया ने बयान में कहा,“ लंदन के हीथ्रो हवाई […]

You May Like

मनोरंजन