
रीवा।सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीली कफ सिरफ की बिक्री करने वाले आरोपी के घर में दबिश देकर 30 शीशी नशीली कफ सिरफ जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दुर्गेश प्रजापति उर्फ चुन्नू प्रजापति निवासी धोविया टंकी अपने घर मे अवैध नशीली कफ सीरफ बिक्री करने के लिये रखे हुए है. मुखबिर से प्राप्त सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही कर आऱोपी दुर्गेश प्रजापति उर्फ चुन्नू प्रजापति निवासी धोविया टंकी के घर के अन्दर से 30 सी.सी. कोडीन फास्फेट युक्त नशीली सिरफ कीमती 5850 रु की जप्त कर आरोपी के विरुध्द धारा 8/21/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कियाजाकर आरोपी की पता तलास की जा रही है.
