लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द

नयी दिल्ली/लन्दन, 21 मार्च (वार्ता) एयर इंडिया ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण वहां के लिये शुक्रवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी।

एयर इंडिया ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।

एयर इंडिया ने बयान में कहा,“ लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण वहां शुक्रवार (21 मार्च) 23:59 बजे तक आने जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गयीं हैं।”

एयर लाइन ने ग्राहकों की सहायता के लिये एक ग्राहक सेवा नंबर(+911169329333/+91116329999/+442037572760) भी जारी किया है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के इलाहाबाद स्थानांतरण की सिफारिश

Fri Mar 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय से उच्च न्यायालय इलाहाबाद स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। यह निर्णय उनके खिलाफ एक कथित रिपोर्ट के बाद आया है, जिसने न्यायिक हलकों में हलचल […]

You May Like

Play sound