विधानसभा भ्रमण के बाद सीएम से मिले सराफा व्यवसायी

ग्वालियर। सोना-चाँदी सराफा व्यवसायी संघ, लश्कर ग्वालियर के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को निकट से जाना तथा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की।

इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पहुँचा, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की गई। इस अवसर पर सराफा व्यवसाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई तथा व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के 35 सदस्य शामिल रहे, जिनमें पुरुषोत्तम जैन, रवि प्रताप अग्रवाल, चन्दन अग्रवाल, चिराग सांखला, अजय मंगल, अखिलेश गोयल, प्रकाश अग्रवाल, अजय मेहता आदि शामिल रहे।

Next Post

लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने वाले वाहन चालक को 2 वर्ष की सजा  

Tue Jul 21 , 2026
नीमच। श्रीमान् विशाल खाड़े, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में लापरवाहीपूर्वक टैंकर चलाकर मोटरसायकल को टक्कर मारकर मोटरसायकल सवार महिला की मृत्यु कारित करने एवं अन्य को घोर उपहति व उपहति कारित करने वाले आरोपी गणेशलाल पिता मिश्रीलाल रायका, उम्र-40 वर्ष, निवासी-ग्राम पालडी, तहसील-आसीन्द, जिला भीलवाडा […]

You May Like