जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत उखरी में बीती रात युवक को उसके भाई के साले ने चाकू से गोद दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक पीयूष राजोरिया 22 वर्ष निवासी रामपुर छापर बृजमोहन नगर थाना गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे शीतल जौहरी गढ़ा फाटक कपड़े की दुकान में काम करता है।
उसने एवं उसकी मां कीर्ति राजोरिया एवं पिता संजय राजोरिया ने बड़े भाई आयुष राजोरिया, सबसे छोटे भाई कृष्णा राजोरिया को फोन लगाये लेकिन भाईयों से सम्पर्क नहीं हुआ तो वह एवं उसके माता पिता ई रिक्शा से अपने भाई की तलाश करने बड़े भाई आयुष राजोरिया की ससुराल मधुवन कालोनी उखरी रात लगभग 10-30 बजे पहुंचे एवं भाई की ससुराल में आयुष के बारे में पूछताछ किये, इसी बात पर उसके भाई की ससुराल पक्ष में भाई का साला कन्हैया गोठिया एवं परिवार के लोग हमारे साथ विवाद करते हुये उसे एवं पापा के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे भाई का साला कन्हैया गोठिया उससे बोला कि 2 हजार रूपये दोगे तो तुम्हारे भाईयों का पता बतायेगें, उसने पैसे देने से मना किया तो कन्हैया गोठिया ने चाकू से हमलाकर जान से मारने की धमकी देते हुये पेट में पसली के नीचे चोट पहॅुॅचा दी।
