आरसीबी और एसआरएच का मैच लखनऊ में, मुल्लांपुर और अहमदाबाद में होंगे प्लेऑफ मैच

मुम्बई (वार्ता) मौसम संबंधी परेशानियों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के घरेलू लीग मैच को लखनऊ में कराने का फैसला किया है। इसके अलावा प्लेऑफ के मैचों में भी बदलाव किया गया है।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ वेन्यू के तौर पर अहमदाबाद और मुल्लांपुर में कराने का फैसला लिया है। मुल्लांपुर में 29 मई को पहला क्वालिफायर और अगले दिन एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। जबकि अहमदाबाद एक जून को दूसरा क्वालिफायर और तीन जून को फाइनल की मेजबानी करेगा। आरसीबी को 27 मई को अपना अंतिम लीग मुकाबला भी 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में ही खेलना है।

मौसम विभाग ने बेंगलुरु में गुरुवार तक भारी बारिश का पूर्वानुमान और ऑरेंज एलर्ट जारी होने के चलते कार्यक्रम को बदला गया। आरसीबी को आज अपराह्न कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी गई और उन्हें हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए लखनऊ में ही रुकने के लिए कहा गया है।

ऐसा माना जा रहा है किक कार्यक्रम में बदलाव से आरसीबी को शीर्ष दो स्थान में रहकर प्लेऑफ में प्रवेश करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Next Post

अभिषेक को मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और राठी एक मैच के लिए निलंबित

Wed May 21 , 2025
लखनऊ (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी को इस सत्र में तीसरी बार उल्लंघन का दोषी पाये जाने पर एक […]

You May Like