सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना से मप्र के छोटे किसान बनेंगे बिजली उत्पादक

भोपाल: प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में डॉक्टर मोहन सरकार अब छोटे किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादक बनाने जा रही है। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले में प्रदेश सरकार का किसानों के लिए एक अभिनव प्रयोग है। जो नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को एक नई पहचान देगा।

मंत्री राकेश शुक्ला ने रविवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के माध्यम से प्रदेश के छोटे किसान अब बिजली उत्पादक बनेंगे। इसमें निवेशकों से भी सहयोग लिया जाएगा लेकिन हमारी सरकार की मूल भावना है कि नवकरणीय ऊर्जा के माध्यम से किसान सस्ती बिजली का उत्पादन करें उसका उपयोग भी करें और बेचे भी।

शुक्ला ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विद्युत सब स्टेशंस की 100% क्षमता तक की सौर परियोजनाओं को स्थापित करने का सरकार ने निर्णय लिया है। इस योजना से वोकलफार लोकल के अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों के लिए निवेश एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे। शासन के साथ 25 वर्षों तक का विद्युत क्रय अनुबंध किया जाएगा।
शुक्ला ने बताया कि किसान को सिंचाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध हो सके। साथ ही उसकी जीवन शैली व्यवस्थित हो सके। इस योजना का उद्देश्य है।

Next Post

CM डॉ. यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्‍यु की भोपाल में सादे समारोह में सगाई हुई

Sun Jun 8 , 2025
भोपाल:मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे सुपुत्र डॉ. अभिमन्‍यु की खरगौन के सेल्दा निवासी दिनेश यादव पटेल की सुपुत्री डॉ. इशिता के संग दोनों परिवारों के परिजन एवं करीबी रिश्‍तेदारों की उपस्थिति में सगाई संपन्‍न हुई। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं श्रीमती सीमा यादव के दो सुपुत्र एवं ए‍क सुपुत्री […]

You May Like