दुर्लभ मुद्राओं, डाक टिकटों का अवलोकन कर ली जानकारी

इंदौर: गांधी हॉल पर गत शुक्रवार से चल रहे मनी मेला-09 में रविवार को भी दर्शकों का सैलाब बना रहा. करीब 40 हजार लोगों ने दिनभर इस मनी मेला में आकर देश और दुनिया की अनेक दुर्लभ मुद्राओं, डाक टिकटों, स्मारक, आवरण सहित अनेक वस्तुओं का नजदीक से अवलोकन भी किया और उनके अतीत से लेकर वर्तमान तक की दिलचस्प जानकारियां भी प्राप्त की. सांसद शंकर लालवानी ने भी अतिथि के रूप में मेला स्थल पहुंचकर मुद्रा जगत के इतिहास को समझने का प्रयास भी किया और इंदौर मुद्रा शोध न्यास की मांग पर शहर में स्थायी मुद्रा संग्रहालय की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास करने का वादा भी किया.

न्यास के प्रमुख गिरीश शर्मा आदित्य ने इस मौके पर अपना जीवनभर का मुद्रा संग्रह उक्त प्रस्तावित संग्रहालय को दान देने का संकल्प दोहराया. सांसद शंकर लालवानी ने इस अवसर पर दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए कहा कि इतने बड़े और महत्वपूर्ण आयोजन के लिए यह स्थान काफी छोटा महसूस हो रहा है. उन्होंने शहर में स्थायी मुद्रा संग्रहालय की स्थापना की मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि शहर में किसी उपयुक्त स्थान पर स्थायी मुद्रा संग्रहालय के लिए वे केंद्र एवं राज्य सरकार के स्तर पर हरसंभव प्रयास जारी रखेंगे.लालवानी ने भार्गव ऑक्शन के विराज भार्गव, मेजर महेश गुप्ता, मुन्ना भार्गव, रवीन्द्र नारायण पहलवान, आलोक खादीवाला, उमेश नीमा आदि के साथ मनी मेला में आए देशभर के मुद्रा संग्राहकों से बातचीत भी की और पूरी दिलचस्पी के साथ दुर्लभ मुद्राओं के संग्रह का अवलोकन भी किया।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026' का भव्य शुभारंभ; भारत मंडपम में जुटेगी दुनिया, 13 देशों के पवेलियन और 600 स्टार्टअप्स दिखाएंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत

Mon Feb 16 , 2026
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में वैश्विक तकनीकी दिग्गज, स्टार्टअप्स, शिक्षाविद और शोध संस्थान एक मंच पर जुटेंगे। लगभग 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस […]

You May Like