​बागली में रात की बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, दो अलग-अलग समूहों ने प्रशासन को घेरा

बागली: सोमवार को बागली विकास खंड से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय अघोषित विद्युत कटौती को लेकर बागली अनुविभागीय कार्यालय में दो अलग-अलग समूह ग्रुप एक ही समस्या को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे पहले समूह में आसपास के 10 से 12 गांव के लोग बगैर बैनर के आम नागरिक की हैसियत से विद्युत कटौती समस्या लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय बगैर सूचना के विद्युत कटौती करना उचित नहीं है यदि विद्युत मेंटेनेंस व्यवस्था करना है तो वह कटौती दिन में कर दी जाए वह भी सूचना देकर इसी दौरान थोड़े समय अंतराल बात बागली ब्लॉक कांग्रेस द्वारा इसी स्थान पर बड़ी संख्या में आकर अपनी बातों को रखते हुए.

ज्ञापन प्रस्तुत किया कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए ज्ञापन में कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे इस दौरान उन्होंने भी विद्युत विभाग की गलतियों को चिन्हित करते हुए बताया कि वर्तमान में गर्मी का मौसम है ऐसे में रात्रि में विद्युत कटौती के चलते दिनभर मजदूरी करने वाले मजदूर वर्ग और किस वर्ग उचित तरीके से आराम नहीं कर पाते वही कुछ गांव में जानबूझकर लंबे समय तक कटौती करने से मवेशियों को पानी पिलाने की समस्या भी सामने आ रही है। दोनों समूह में प्रमुख रूप से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर आदिवासी नेता नंदू सिंह रावत अधिवक्ता राजेंद्र ईनाणी विजय यादव जिला पंचायत सदस्य कमल मस्कोले नवीन मौर्य पी सी जेन मोहम्मद बोहरा मुन्ना पंचोली इदंर पाचोरिया अजीज मंसूरी सहित राजेश दुग्गड हर्ष जाट चंदन नटेरिया आदि उपस्थित रहे बहुत सारे लोग दोनों ज्ञापन में उपस्थित रहे।

Next Post

विहिप ने गोवंश रक्षा व जैन साध्वियों की सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

Mon May 25 , 2026
दमोह: विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत के बैनर तले सोमवार दोपहर विहिप पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर ए.एल. बागरी को ज्ञापन सौंपा.जिला अध्यक्ष अजय खत्री, जिला मंत्री शंभू विश्वकर्मा, विभाग मंत्री नरेंद्र जैन और जिला संयोजक गोलू चौबे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में ‘गोवंश रक्षा-राष्ट्र […]

You May Like

Play sound