विहिप ने गोवंश रक्षा व जैन साध्वियों की सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

दमोह: विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत के बैनर तले सोमवार दोपहर विहिप पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर ए.एल. बागरी को ज्ञापन सौंपा.जिला अध्यक्ष अजय खत्री, जिला मंत्री शंभू विश्वकर्मा, विभाग मंत्री नरेंद्र जैन और जिला संयोजक गोलू चौबे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में ‘गोवंश रक्षा-राष्ट्र रक्षा’ के तहत बकरीद से पूर्व गौ वंश हत्या व गोवंश तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई.

इसके साथ ही रीवा में सड़क दुर्घटना में जैन साध्वियों के निधन पर सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में की गई.ज्ञापन का वाचन जिला मंत्री शंभू विश्वकर्मा ने किया.इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। विहिप ने चेतावनी दी कि गोवंश तस्करी और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Next Post

पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon May 25 , 2026
सिंगरौली: देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों […]

You May Like