सिंगरौली: देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री समेत रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। उन्होंने सरकार से ईंधन की कीमतों में तत्काल राहत देने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे आम आदमी परेशान है। प्रदर्शन के अंत में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कीमतों में कमी किए जाने की मांग की
