उल्दन बांध ओवरफ्लो: सागर-धामोनी समेत कई मार्ग जलमग्न, सुरक्षा के लिए डायवर्जन प्लान जारी

सागर। सागर जिले के बंडा वृहद सिंचाई परियोजना अंतर्गत निर्मित उल्दन बाँध में मध्य रात्रि में बारिश के जल का स्तर क्रस्ट लेवल (451 मी.) से अधिक हो जाने के कारण बाँध ओवरफ्लो होना प्रारंभ हो गया है। जिसके फलस्वरूप बाँध के पीछे वाला अस्थायी मार्ग एवं सागर-धामोनी मार्ग पर ग्राम बहरोल में स्थित पुल पूरी तरह डूब चुका है। ज्ञात हो बंडा- बांदरी मार्ग एवं नीमोन- पिपरिया इल्लाई मार्ग पर स्थित पुल पूर्व में ही डूब चुके है। जन सुरक्षा हेतु एवं जल भराव होने से उत्पन्न होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए उक्त मार्गो हेतु व्यपवर्तित मार्गो का उपयोग करे ।बंडा- बांदरी मार्ग पर स्थित पुल हेतु:- साजी तिराहा से पड़वार- राखसी- मड़ैया गोंड – बहेरिया साहनी होते हुए बांदरी पहुंच सकते है अथवा साजी तिराहा से पड़वार-

तिनसुआ- सड़ेरी- बहेरिया साहनी होते हुए बांदरी पहुंच सकते है।

नीमोन- पिपरिया इल्लाई मार्ग पर स्थित पुल हेतु :- नीमोन-पड़वार- राखसी- मड़ैया गोंड – कुल्ल होते हुए पिपरिया इल्लाई पहुंच सकते है अथवा नीमोन- पड़वार- तिनसुआ- सड़ेरी- बहेरिया साहनी – कुल्ल होते हुए पिपरिया इल्लाई पहुंच सकते है।सागर-धामोनी मार्ग पर स्थित पुल हेतु :- धामोनी/टीकमगढ़ से आने वाले राहगीरो द्वारा बहरोल से बांदरी मार्ग का उपयोग कर सागर पहुंचा जा सकता है।

Next Post

जेबीआईटी के छात्रों को सड़क सुरक्षा का संदेश, डॉ. बी.के.एस. संजय ने बनाया सड़क सुरक्षा एंबेसडर बनने का आह्वान

Sat Aug 22 , 2026
देहरादून। जे.बी. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जेबीआईटी), देहरादून में प्रथम वर्ष के छात्रों के इंडक्शन प्रोग्राम के तहत सड़क सुरक्षा पर विशेष जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। पद्म श्री से सम्मानित प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष डॉ. बी.के.एस. संजय और डॉ. गौरव संजय ने छात्रों को संबोधित करते […]

You May Like