रूमा बेनर्जी और श्रेया खंडेलवाल हुई सम्मानित

जबलपुर। स्वर्ण सरोवर गीतमाला का 25वां आयोजन समस्त स्वर्णकार समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीता देवी, दिल्ली आकाशवाणी में कार्यरत क्लासिक सिंगर अंजली नरेन्द्र जड़िया के मुख्यातिथ्य एवं हास्य कलाकार बलराम वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य मे दत्त मंदिर गोलबाजार जबलपुर में आयोजित किया गया जिसमे शहर की सुप्रसिद्ध गायिका रूमा बेनर्जी एवं जबलपुर की स्वच्छता अभियान की ब्रांड ऐम्बेसडर एवं अनेकों राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित श्रेया खंडेलवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे अंजली नरेन्द्र जड़िया, सीता देवी, रूमा बेनर्जी, पुरुषोत्तम सराफ ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन शहर के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार सम्मानीय राजेश पाठक प्रवीण एवं शहर के ख्यातिलब्ध ऐंकर अमित परनामी ने किया। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा अनुमोदित गोल्ड स्मिथ ट्रेडर्स चैंबर ऑफ कॉमर्स के राष्ट्रीय संगठन सचिव पद पर नियुक्त किए गए पुरुषोत्तम सराफ को शाल से सम्मानित किया गया। सम्मान के गीतों का कार्यक्रम चलता रहा जिसमे अर्चना खंडेलवाल, महेश मेश्राम, प्रवीण दुबे, संजय सराफ, धीरज अप्रेल, वर्षा उपाध्याय, विजय जाटव, छाया तिवारी, राहुल राज ने प्रस्तुति दी।

Next Post

विजय दिवस पर व्याख्यान 14 को, सेना के हथियारों की लगेगी प्रदर्शनी

Fri Dec 5 , 2025
ग्वालियर। भारत की पाकिस्तान पर विश्वविख्यात विजय के उपलक्ष्य में भारतीय सेनाओं की शौर्य गाथा पर व्याख्यान 14 दिसंबर को सायं 4:30 बजे एमिटी विश्वविद्यालय के बी ब्लॉक सभागार में होगा। नागरिक परिषद ग्वालियर एवं एमिटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उच्चतम न्यायालय […]

You May Like