राज्य सूचना आयोग को मिला नया नेतृत्व, अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

रायपुर,(वार्ता) छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सूचना आयोग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों को मंजूरी दी है। शासन ने पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है।

इसके साथ ही राज्य सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों पर भी नियुक्ति की गई है। इन पदों के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी उमेश कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इन सभी पदाधिकारियों की सेवा अवधि, वेतन, भत्ते एवं अन्य सेवा शर्तें भारत सरकार द्वारा 24 अक्टूबर 2019 को जारी अधिसूचना के अनुरूप होंगी। ये शर्तें “सूचना का अधिकार (केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019” के तहत निर्धारित की जाएंगी।

उक्त नियुक्तियों से राज्य सूचना आयोग के कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से एवं उनके आदेशानुसार जारी किया गया है।

 

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी को असम का दौरा करेंगे और काजीरंगा में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की रखेंगे आधारशिला

Sat Jan 10 , 2026
गुवाहाटी, (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को असम पहुंचेंगे और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखेंगे। श्री सरमा ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बात कही। […]

You May Like