जनसुनवाई: कलेक्टर कौशलेंद्र ने समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया. जनसुनवाई में आए नागरिकों से 126 आवेदन प्राप्त हुए एवं कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया. इस मौके पर एडीएम भूपेन्द्र गोयल, अंकुर मेश्राम, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की. इसके साथ ही लोगों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने की बात कही है.

Next Post

सफल सर्जरी:डॉक्टरों ने किडनी से निकाला 10 गुना बड़ा ट्यूमर

Wed Jun 11 , 2025
भोपाल।राजधानी की एक असप्ताल में डॉक्टरों ने कैंसर मरीज की किडनी से 10 गुना बड़ा ट्यूमर निकाला. जानकारी के अनुसार एक 58 साल के गैस पीड़ित मरीज बीते एक साल से अपने शरीर में किडनी से दस गुना बड़ा ट्यूमर लेकर जीवन जी रहे थे. हालांकि उनको इसका बिल्कुल भी […]

You May Like