शिवपुरी में पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र स्थित गरगट्टू गांव में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद में गांव के ही एक युवक ने लुहांगी से हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में गंभीर चोट आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान पप्पू आदिवासी के रूप में हुई है, वह घर के बाहर पेड़ के नीचे आराम कर रहा था, तभी आरोपी दिलीप आदिवासी वहां पहुंच गया।

दिलीप ने अपनी बहन कारो आदिवासी की मजदूरी के पैसे पप्पू से मांगे। पप्पू ने कहा कि वह मजदूरी के पैसे सीधे कारो को ही देगा, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दिलीप ने गाली-गलौज करते हुए अपने हाथ में रखी लुहांगी से पप्पू पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पसली और कंधे पर गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई।घटना के समय मृतक के बेटे सागर और हरनाम भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पप्पू आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर बदरवास पुलिस ने आरोपी दिलीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चला साफ-सफाई अभियान

Tue May 12 , 2026
ग्वालियर: महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में महाराणा प्रताप चौक, गोला का मंदिर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सभी उपस्थितजनों ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर शहरवासियों से ग्वालियर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की।साफ-सफाई के उपरांत सभी उपस्थित जनों […]

You May Like