दमोह: शहर के बजरिया वार्ड नंबर 5 स्थित संकट मोचन इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक घर में चार्जिंग पर रखा मोबाइल अचानक फट गया। धमाके की आवाज सुनकर घर के सदस्य घबरा गए और तुरंत बिजली का कनेक्शन बंद कर दिया।
गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति मोबाइल के पास नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। अचानक हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल परिजन ने मोबाइल कंपनी को इसकी जानकारी देने की बात कही है।
