
रीवा।शहर के सिटी कोतवाली के पांडेन टोला इलाके में उस वक्त हडक़ंप मच गया जब बदमाश दिन दहाड़े एक बुजुर्ग महिला की सोने की चैन तोडक़र फरार हो गए. बदमाशों के साथ बाइक पर एक नकाबपोश युवती भी थी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला. घटना दोपहर करीब 2.00 बजे की बताई जा रही है.
घटना के संबंध में बताया गया कि पांडेन टोला निवासी 70 वर्षीय कुसुम नामदेव पति ताराचंद्र अपनी आंखों का इलाज करवाकर संजय गांधी अस्पताल से पैदल अपने घर लौट रही थी. जैसे ही वह पांडेन टोला पहुंची तभी पीछे से एक युवक आया और अचानक गले से सोने की चैन झपट ली. महिला ने शोर मचाया और पकडऩे का भी प्रयास किया. लेकिन कुछ दूरी पर खड़ी बाइक में बैठे युवक और युवती के साथ वह फरार हो गया. बताया गया कि जिस बाइक में बदमाश भागे उसमें सबसे पीछे एक नकाबपश युवती नीले चेकदार सूट में बैठी थी और गमचे से चेहरे को ढके हुई थी. तीनों घटना के चंद सेकंड के अंदर ही तरह की ओर भाग निकले. महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी करवाई लेकिन तग गलियों का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए हैं. थाना प्रभारी श्रंगेश सिंह राजपूत ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
