दतिया में चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने चलाया ‘सफाई अभियान’, झंडे, बैनर, पोस्टर हटाए

दतिया: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दतिया विधानसभा क्रमांक 22 में उपचुनाव की घोषणा होते ही पूरे जिले में तत्काल प्रभाव से चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।
आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन एक्शन में आ गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका, जनपद और लोक निर्माण विभाग की टीमों ने संपत्ति विरूपण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगे राजनीतिक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और दीवार लेखन को हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हुआ।
प्रशासन के दस्तों ने रात से ही मुख्य चौराहों, बस स्टैंड, शासकीय भवनों और बिजली के खंभों से नेताओं के बैनर-पोस्टर हटाना शुरू कर दिए। कलेक्टर ने साफ किया है कि 24 घंटे के अंदर सभी शासकीय संपत्ति को विरूपण से मुक्त किया जाएगा। निजी संपत्ति पर बिना अनुमति लगे प्रचार सामग्री को भी हटाया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नगरीय निकायों के अधिकारियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। उड़नदस्ते, स्थैतिक निगरानी दल और वीडियो निगरानी टीमें आज से सक्रिय हो गई हैं।उपचुनाव की घोषणा के बाद जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। सभी दलों के संभावित उम्मीदवारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Next Post

पाकिस्तान में गहरी खाई में बस गिरने से 24 लोगों की मौत, 20 घायल

Fri Jul 3 , 2026
इस्लामाबाद, 03 जुलाई (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के शेरानी जिले में एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये। शेरानी जिले के उपायुक्त हज़रत वली काकर ने शुक्रवार को बताया कि यह […]

You May Like