बाणसागर मुख्य नहर में मिला युवक का शव

सीधी। कमर्जी थाना अंतर्गत खोरखा खास के कैमोर पहाड़ के नीचे बाणसागर मुख्य नहर में आज एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के पश्चात मौके पर पहुंची कमर्जी पुलिस द्वारा नहर के पानी से युवक के शव को बाहर निकलवाया गया।

पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक की शिनाख्त मणिराज पटेल पिता दिनेश पटेल निवासी ग्राम पिपरहा थाना अमिलिया के रूप में हुई। कमर्जी थाना पुलिस की पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो पायेगा कि यह घटना कैसे घटित हुई। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।

Next Post

विजयादशमी पर स्वयं सेवक संघ ने निकाला पथ संचलन 

Sat Oct 4 , 2025
मुलताई।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम-ग्राम, नगर-नगर बस्ती सहखंड एवं मंडलों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला जा रहा है।जिसके चलते संघ की दृष्टि से खंड मासोद के सिरसावाडी ग्राम में विजयादशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया।इस दौरान […]

You May Like