पाकिस्तान में गहरी खाई में बस गिरने से 24 लोगों की मौत, 20 घायल

इस्लामाबाद, 03 जुलाई (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के शेरानी जिले में एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये। शेरानी जिले के उपायुक्त हज़रत वली काकर ने शुक्रवार को बताया कि यह हादसा शेरानी के धना सर इलाके में हुआ, जो बलूचिस्तान के शेरानी जिले और उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले की सीमा के पास है। दोनों जिलों की पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और शवों और घायलों खाई से बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में पहुँचाया।

बचाव कार्य से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने शिन्हुआ को बताया कि हादसे के समय बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से उत्तर-पश्चिम पेशावर जिले की ओर जा रही थी और पहाड़ी इलाके में एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गयी। बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने यात्रियों की मौत पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जबकि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित विभागों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिये।

.....

Next Post

ईरान ने अमेरिका की सभी मांगें मानी: ट्रम्प

Fri Jul 3 , 2026
वांशिंगटन, 03 जुलाई (स्पूतनिक/वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने को लेकर हुई वार्ता के दौरान ईरान ने अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख मुद्दों पर सहमति जतायी थी। सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में श्री ट्रंप ने कहा, “हमने उन्हें […]

You May Like