जैन संतों से मारपीट: पुलिस ने निकाला जुलुस, जावद के अभिभाषक नहीं करेंगे पैरवी

नीमच। जैन संतों से मारपीट करने वालों का आज पुलिस ने जुलुस निकाला उन्हें हमें माफ कर दो कहते सुना गया। जबकि जैन संतों पर हुएं हमले के आरोपियों की जावद न्यायालय में जावद के अभिभाषक नहीं करेंगे पैरवी व नाही किसी अन्य अभिभाषक को करने देंगे। इधर,जिले के सिंगोली तहसील के कछाला ग्राम स्थित हनुमान मंदिर में विश्राम कर रहे जैन संतों के साथ की गई मारपीट की घटना में पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद देते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि जैन संतों के साथ की गई उक्त घटना अत्यंत निदंनीय, अमानवीय और चिंताजनक है। यह घटना न केवल शांति और अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि मानवीय मूल्यों, धार्मिक सहिश्णुता, सामाजिक सद्भाव पर भी गहरा आघात है।

Next Post

भतीजे ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ

Mon Apr 14 , 2025
सीहोर। घर को लगी आग घर के चिराग से. इस कहावत को चरितार्थ किया है कस्बा क्षेत्र के एक भतीजे ने. इसने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले अपने ही चाचा के घर में दिन- दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सोने- चांदी के जेवरात […]

You May Like

Play sound