भतीजे ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ

सीहोर। घर को लगी आग घर के चिराग से. इस कहावत को चरितार्थ किया है कस्बा क्षेत्र के एक भतीजे ने. इसने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले अपने ही चाचा के घर में दिन- दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सोने- चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने फिलहाल आरोपी व उसके दोस्तों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है. स्थानीय दीवानबाग निवासी मतीन आ. लतीफ हाजी के बेटे की शादी नजदीक होने के कारण उन्होंने सोने- चांदी के जेवरात व नगदी अपने घर में रखे थे. शनिवार को वह अपने परिवार के साथ खरीददारी करने भोपाल गए थे. इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे डाला. देर शाम जब वह वापस लौटे तो घर का सारा सामान तितर बितर नजर आया. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पूछताछ के दौरान पता चला कि मतीन के घर के करीब उनके भाई दुल्लू का भी घर है. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि चोर इसी घर से मतीन के घर में दाखिल हुए थे. पुलिस ने दुल्लू के पुत्र से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया. उसने दो अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जेवरात व नगदी बरामद कर लिए हैं. सिर्फ खुलासा करने की औपचारिकता शेष है.

Next Post

ट्रैक्टर पलटने से दबे नाबालिग की मौत

Mon Apr 14 , 2025
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बमूलिया में सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी चपेट में आने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली […]

You May Like

Play sound