विकास और स्वच्छता की जुगलबंदी: शहर को नंबर-1 बनाने के लिए मुस्तैदी से काम करें अधिकारी- महापौर

भोपाल। महापौर मालती राय ने नगर निगम मुख्यालय अटल भवन में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में किए गए कार्योे की समीक्षा की. यह समीक्षा बैठक विधायक भगवानदास सबनानी व निगम आयुक्त संस्कृति जैन की उपस्थिति में की गई. इस दौरान विभिन्न यांत्रिक परियोजनाओं के तहत किए जा रहे विकास/निर्माण कार्यों, शिक्षा उपकर की राशि से किये जा रहे कार्यों, अमृत योजना अंतर्गत जलकार्य एवं सीवेज संबंधी कार्य, छट पूजा घाटों, श्मशान घाटों, न्यू मार्केट के सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता की गतिविधियों, अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की. समीक्षा उपरांत महापौर ने सभी को निर्देशित किया कि शिक्षा उपकर की राशि से किये जाने वाले कार्यों की गति बढ़ाकर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करायें. जनसुविधा के दृष्टिगत अमृत योजना सहित अन्य परियोजनाओं के तहत किए जा रहे विकास/निर्माण कार्यों को और अधिक तीव्र गति मानक स्तर की गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने, स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए. महापौर कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने हेतु सभी अधिकारी, कर्मचारी और अधिक मुस्तैदी के साथ स्वच्छता संबंधी कार्य करें और स्वच्छता की गतिविधियों हेतु नागरिकों को भी प्रेरित करें.

न्यू मार्केट के सौन्दर्यीकरण का कार्य व्यवस्थित और जल्द हो. सबनानी

विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि न्यू मार्केट के सौन्दर्यीकरण का कार्य व्यवस्थित एवं तीव्र गति से सुनिश्चित किया जाए. दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छट पूजा घाटों, श्मशान घाटों को और अधिक सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु किये जा रहे कार्य शीघ्रता से पूर्ण किये जाएं. श्री सबनानी ने अतिक्रमणों के विरूद्ध और अधिक सख्त कार्यवाही करने को भी कहा. इस दौरान अपर आयुक्त वरूण अवस्थी, अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग, आरआर जरोलिया के अलावा निगम के यांत्रिक, जलकार्य, विद्युत, स्वास्थ्य, अतिक्रमण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

Next Post

इंदौर में पारा 43 पर स्थिर, चल रही गर्म हवाएं

Fri May 15 , 2026
इंदौर में आज तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम की गर्म हवाओं का जोर है कि देर रात तक भी लपटे महसूस को जा रही है. कल रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है. […]

You May Like