पीएचक्यू से तीन सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की विदाई

भोपाल। पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से सितंबर महीने में सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को मंगलवार को विदाई दी गई. विभाग में तीन कर्मचारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार ने भावभीनी विदाई दी. वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सभी को पौधे और स्मृति चिन्ह भेंट किए. इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ और आगामी सुखी जीवन की कामना की गई. सेवानिवृत्‍तों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये.

नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में विशेष पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार, विशेष पुलिस महानिदेशक पवन श्रीवास्‍तव, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक आशुतोष राय के साथ ही अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे.

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त उप पुलिस अधीक्षक प्रशासन नरेंद्र कुमार गंगराडे, उप पुलिस अधीक्षक अजाक आर.के.एस. सेंगर तथा कार्यवाहक उपनिरीक्षक (एम) ईमानवेल फेरी को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने विदाई दी. सहायक पुलिस महानिरीक्षक इरमीन शाह ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला. विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की.

Next Post

बिना लाइसेंस चल रहा क्लीनिक बंद

Tue Sep 30 , 2025
भोपाल।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल द्वारा निजी अस्पतालों और क्लिनिक्स की जांच निरंतर की जा रही है. मंगलवार को भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में चल रहे अलशिफा क्लीनिक को बिना पंजीयन संचालित करने पर बंद करवाया गया है. क्लीनिक पर डॉ.आर डब्ल्यू बक्शी, एमडी मेडिसिन का बोर्ड प्रदर्शित पाया […]

You May Like