ग्वालियर में आज 5 पेट्रोल पंपों पर 7 शक्ति दीदियाँ संभालेंगीं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी

ग्वालियर: जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है। आज शुक्रवार 01 अगस्त को “शक्ति दीदी” पहल के तहत 7 जरूरतमंद महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। ज्ञात हो शक्ति दीदी के तहत पहले से ही शहर में 57 महिलाएं यह भूमिका निभा रही हैं।

कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलायेंगे। महिला फ्यूल वर्कर के रूप में तैनात शक्ति दीदी की ड्यूटी की अवधि प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रहेगी। कलेक्टर श्रीमती चौहान 01 अगस्त को प्रात: 11.30 बजे इन्द्रप्रस्थ फिलिंग स्टेशन गोले का मंदिर पर सुश्री छाया, सुश्री कल्पना भदौरिया व सुश्री कृष्णा शर्मा को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपेंगीं।

इसी तरह सरोज फ्यूल शॉपी विक्की फैक्ट्री तिराहा पर एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह, सुश्री पूजा विश्वकर्मा को, सेठ रतिलाल बेचारदास पम्प फूलबाग पर संयुक्त कलेक्टर डी एन सिंह, आरती को, विवेक ऑटोमोबाइल सांई बाबा मंदिर रोड फूलबाग पर संयुक्त कलेक्टर वंदना जैन, शिवानी बाथम को एवं रामजानकी फ्यूल गदाईपुरा मुरैना रोड पर एसडीएम अशोक चौहान, नीतू को “शक्ति दीदी” के तहत फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

Next Post

सूने मकान से आभूषण चुराने वाले गिरफ्तार

Fri Aug 1 , 2025
इछावर। सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों द्वारा लाखों रुपए के आभूषण एवं नगदी चुराए गए थे. जानकारी के अनुसार विगत दिवस वर्मा चौक निवासी ऋषि कांत अग्रवाल अपने परिवार के साथ हैदराबाद गए […]

You May Like