नेताओं के झूठे वादे और सुलगती धूप: अर्जुन नगर के विस्थापितों का दर्द, न मिला आशियाना, न मिला नेताओं का साथ

भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित अर्जुन नगर झुग्गी बस्ती की जनता पिछले एक सप्ताह से सडक़ किनारे रह रही है. इस दौरान उनको कभी लालपुरा तो कभी कान्हासैंया में विस्थापन करने के लिए जगह दी जाती है. लेकिन वह दोनों जगह से ही वंचित है. दोनों जगह के विधायक अलग हैं, जिस क्षेत्र के यह लोग मतदाता हैं उनके जनप्रतिनिधि ने अपने क्षेत्र में ही जगह नही दी है. वह अपने विस्थापन को लेकर कभी कलेक्टर तो कभी विधायक व मंत्री गौर के दरवाजे पर चक्कर लगा रहे हैं. दोनों ही जगह से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इन झुग्गी वालों के साथ उनके जनप्रतिनिधि पार्षद और क्षेत्र की विधायक व राज्यमंत्री ही चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं. हालात ये हैं कि अर्जुुन नगर झुग्गी बस्ती के परिवार खुले आसमान के नीचे 43 डिग्री तापमान में बिना छत के बच्चों के साथ दिन गुजार रहे हैं.

मंत्री गौर से मिले थे अर्जुन नगर बस्ती के रहवासी

अर्जुन नगर झुग्गी बस्ती के लिए आरती शर्मा समाजिक लड़ाई लड़ रही हैं. एक वही हैं जो उनके साथ रात दिन खड़ी हैं. आरती शर्मा के साथ सभी बस्ती वाले गुरूवार को सुबह विधायक व राज्यमंत्री कृष्णा गौर से उनके चौहत्तर बंगले स्थित निवास पर मुलाकात की. मंत्री गौर ने गोविंद पुरा तहसीलदार को जगह आवंटित करने के लिए कहा और वहां के क्षेत्रीय पार्षद को साथ में भेज दिया. क्षेत्रीय विधायक पटवारी को लेकर कान्हासैया में जगह चिन्हित करके सभी को वहां झुग्गी बनाने के लिए स्थान दे दिया. जिस पर अमल करते हुए सभी बस्ती वालों ने बांस बल्ली और पन्नी से जगह को ढक कर रहने का आसरा बनाया था. और सुबह वहां सामान लेकर पहुंचने वाले थे.

सुबह सरपंच पटवारी और थाना प्रभारी ने वहां पर की तोड़ फोड़

आरती शर्मा ने बताया कि वहां पर बस्तीवालों ने अपने रहने के लिए व्यवस्था की थी उसे सुबह कान्हासैंया के सरपंच, पटवारी और थाना प्रभारी ने बांस बल्ली और पन्नी को तोड़ कर गिरा दिया. और सबको वहां से भगा दिया.

एसडीएम ने कहा हमने नहीं दी परमीशन

आरती शर्मा ने बताया कि हूजूर एसडीएम से वहां के कुछ लोगों ने बात की तो उन्होंने मना कर दिया. हमने कोई जगह नहीं दी है. ना ही हमारी विधायक से बात हुई है. इसलिए यहां पर झुग्गी नहीं बनाई जाएंगी.

मंत्री चाहे तो मिल सकते हैं पीएम आवास योजना के आवास

आरती शर्मा ने कहा कि मंत्री जी इन बस्ती वालों के साथ राजनीति का खेल खेल रहीं है. नहीं अर्जुन नगर झुग्गी वालों को अन्य विस्थापितों की तरह पीएमआवास योजना के तहत मकान दिलाए जा सकते थे. इन सभी के पास पट्टे भी है. वर्तमान में प्रशासन ने श्यामला हिल स्थित मानस भवन के पीछे की झुग्गियों को हटाया और उनको मालाखेड़ी में पीएम आवास योजना वाले मकान दिए गए. जबकि इनके पास पट्टे भी नहीं थे.

 

Next Post

चीन से लौटते ही ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे में फेंके फोन और लैपटॉप, क्यों राष्ट्रपति के खेमे में मचा हड़कंप?

Sat May 16 , 2026
डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के बाद अमेरिकी डेलिगेशन ने जासूसी के डर से अपने फोन और लैपटॉप फेंक दिए। साइबर सुरक्षा के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने यह कड़ा कदम उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया चीन यात्रा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 13 से […]

You May Like