अंकित और रशीद साउथ जोन टीम में शामिल

बेंगलुरु (वार्ता) साउथ जोन ने चार सितंबर से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए पुडुचेरी के ऑलराउंडर अंकित शर्मा और आंध्रप्रदेश के शीर्ष क्रम बल्लेबाज शेख़ रशीद को कप्तान तिलक वर्मा और आर साई किशोर के विकल्प के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है।

तिलक एशिया कप में चयनित होने के कारण दलीप ट्रॉफी के आगामी मैच में नहीं खेल पाएंगे। केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन को उपकप्तान नियुक्त किया गया था इसलिए तिलक की अनुपस्थिति में वह टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। साई किशोर उंगली की चोट के चलते चेन्नई में बुची बाबू टूर्नामेंट भी नहीं खेल पाए थे।

34 वर्षीय अंकित ने 2024-25 के रणजी सत्र में सात मैचों में 28.85 की औसत से 24 विकेट लेकर पुडुचेरी के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वहीं रशीद ने आंध्रा के लिए 12 पारियों में 52.25 की औसत से सर्वाधिक 627 रन बनाए थे जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल था। रशीद और अंकित दोनों की साउथ जोन की टीम में स्टैंड बाय खिलाड़ियों में शामिल किए गए थे।

सेमीफाइनल में साउथ जोन का सामना नॉर्थ जोन से होगा । वहीं अन्य सेमीफाइनल में सेंट्रल जो और वेस्ट जो भिड़ेगे।

सेमीफाइनल के लिए वेस्ट जोन की टीम इस प्रकार है:- मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान और विकेटकीपर), एन जगदीशन (उपकप्तान), तन्मय अग्रवाल, शेख रशीद, देवदत्त पड़िक्कल, मोहित काले, सलमान निजार, टी विजय, अंकित शर्मा, तनय त्यागराजन, विजयकुमार वैशक, एम डी निदेश, रिकी भुई, बासिल एन पी, गुरजपनीत सिंह और स्नेहल कौथंकर।

Next Post

जोरदार वापसी के साथ यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को 3 अंक से हराया

Mon Sep 1 , 2025
विशाखापट्टनम, (वार्ता) यू मुंबा ने अपने शानदार हरफनमौला खेल की बदौलत तमिल थलाइवाज को 36-33 से हरा दिया। मुंबा की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि थलाइवाज को दो मैचों में पहली हार मिली है। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के तीसरे दिन रविवार को विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब […]

You May Like