सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट से कराया मुक्त पुलिस ने बैंक पहुंचकर राशि ट्रांसफर करने से रोका

उज्जैन। आर्मी से सेवानिवृत अधिकारी और उनकी पत्नी को मुंबई पुलिस बनकर कुछ बदमाशों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। सेवानिवृत अधिकारी बदमाशों को राशि ट्रांसफर करने के लिए बैंक पहुंचे थे, लेकिन बैंक के सीनियर एसोसिएट की समझदारी से पुलिस ने सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी को धोखाधड़ी से बचा लिया।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर को लेकोड़ा में रहने वाले आर्मी से सेवानिवृत लेफ्टिनेंट नई सडक़ स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे थे और अपने खाते से 3 लाख का आरटीजीएस करने की बात कहने लगे। उनकी घबराहट और लगातार मोबाइल पर बातचीत होती देख बैंक के सीनियर एसोसिएट प्रियंक को संदेह हुआ उन्होंने अपनी परिचित खाचरौद एसडीओपी आकांक्षा को मामले की जानकारी दी। एसडीओपी ने उज्जैन पुलिस को सूचना दी। माधव नगर सीएसपी दीपिका शिंदे, कोतवाली सीएसपी राहुल देशमुख तत्काल बैंक पहुंच गए उन्होंने सेवानिवृत अधिकारी से जानकारी ली। पहले तो वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुए लेकिन बाद में पुलिस की समझाइए पर उन्होंने घटनाक्रम बताया। उन्हें दो दिनों से डिजिटल अरेस्ट कर रखा था और मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का भय दिखाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक शर्मा के अनुसार मामले में आर्मी से सेवानिवृत अधिकारी को भय मुक्त कराया गया है और मामले की जांच शुरू की गई है।

मनी लॉन्ड्रिंग का दिया गया था झांसा

पूछताछ में वृद्ध ने बताया कि वे सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी (लेफ्टिनेंट) हैं एवं अपनी पत्नी के साथ ग्राम लैकोड़ा में निवास करते हैं। बीते दिन दोपहर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगातार स्वयं को मुंबई पुलिस अधिकारी बताकर कॉल किए जा रहे थे। ठगों द्वारा यह बताया गया कि उनके नाम की एक सिम का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। उनका नाम ब्लैकलिस्ट हो गया है, अब तक 136 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और वे 137 वें नंबर पर हैं। विश्वास दिलाने के लिए व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से पुलिस कार्यालय जैसा दृश्य एवं पुलिस वर्दी में व्यक्तियों को दिखाया गया। उन्हें रात भर सोने भी नहीं दिया गया और कई तरह के सवाल किए जाते रहे। बैंक खुलने पर सुबह हुआ तत्काल एसबीआई शाखा नई सडक़ पहुंचे थे।

Next Post

संक्रांति पर नहाने के लिए शिप्रा में छोड़ा नर्मदा का पानी, श्रद्धालुओं मिलेगा साफ पानी

Wed Jan 7 , 2026
उज्जैन। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर उज्जैन की शिप्रा में श्रद्धालुओं के नहान के लिए प्रशासन ने नर्मदा का पानी छोड़ दिया है। धीरे-धीरे यह पानी आगे बड़ रहा है। पहले से पानी छोडऩे से श्रद्धालुओं को शिप्रा में पर्व के दौरान पर्याप्त व साफ पानी उपलब्ध हो […]

You May Like