जबलपुर: पनागर पुलिस ने घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो मे गैस भरने वाले 2 आरोपी एवं गैस भरवाने वाले 3 आटो चालकों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। टीआई अजय बहादुर सिंह ने बताया कि गुरूनानक वार्ड निवासी हर्षित राय अपने घर में घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफलिंग कर रहा था। पुलिस ने दबिश दी हर्षित राय के घर सामने तीन आटो खड़े थे और बरामदे में पहले वाले कमरे में कुछ सिलेण्डर रखे दिखे कमरे के अंदर इलेक्ट्रानिक तौल कांटा के ऊपर घरेलू गैस सिलेण्डर रखा जाकर विधुत मोटर के माध्यम से घरेलू गैस सिलेण्डरों से आटो में एक व्यक्ति के द्वारा गैस भरी जा रही थी आटो चालकों एवं गैस भरने वाले को घेराबंदी कर पकड़ा।
गैस भरने वाले मुकेश चौधरी 26 वर्ष निवासी गुरूनानक वार्ड पनागर एवं आटो में गैस भरवा रहे आटो क्रमांक एमपी 20 आर 6004 के चालक दिलदार खान 38 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला पनागर, बिना नम्बर के आटो चालक सुरेश यादव 28 वर्ष निवासी देवरीकला, आटो क्रमांक एमपी 20 आर 8694 के चालक जीवनलाल पटैल 32 वर्ष निवासी देवरीकला को पकड़ा गया, गैस भरने वाले मुकेश चौधरी ने पूछताछ पर हर्षित राय के कहने पर 200 रूपये प्रतिदिन की मजदूरी पर गैस रिफलिंग करना बताया।
