
उज्जैन। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर उज्जैन की शिप्रा में श्रद्धालुओं के नहान के लिए प्रशासन ने नर्मदा का पानी छोड़ दिया है। धीरे-धीरे यह पानी आगे बड़ रहा है। पहले से पानी छोडऩे से श्रद्धालुओं को शिप्रा में पर्व के दौरान पर्याप्त व साफ पानी उपलब्ध हो सकेगा। शिप्रा के किनारे सिंहस्थ के लिए चल रहे घाट निर्माण के कारण अभी कई जगह पर नदी खाली पड़ी है तो मिट्टी की पाल बनाकर कई जगह पर पानी को रोका भी गया है। लेकिन मकर संक्रांति पर नाहन के लिए प्रशासन ने पानी जुटाने के लिए इतने दिन पहले से नर्मदा का पानी छोड़ा है। नर्मदा पाइप लाइन को चालू करवा दिया गया है। नर्मदा का पानी मोती नगर स्टॉप डेम से निचले हिस्से में छोड़ा दिया है। अधिकारियों को कहना है कि संक्रांति से पहले तक पूरी शिप्रा नदी नर्मदा के जल से भर जाएगी। फिलहाल तो लग रहा है कि इस बार संक्रांति पर श्रद्धालुओं को शिप्रा में नहान के लिए डुबकी लगाने के लिए साफ पानी उपलब्ध हो सकेगा।
