हैकिंग के खतरे से MP के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, PHP अपडेट के लिए पोर्टल ऑफलाइन

भोपाल। मध्यप्रदेश में हैकिंग के खतरे को देखते हुए करीब 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद कर दी गई हैं। इन वेबसाइटों को PHP प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का वर्जन अपडेट करने के लिए ऑफलाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि वेबसाइटों में करीब 10 साल पुरानी तकनीकी खामी को ठीक करने का काम किया जा रहा है।

दरअसल, वेबसाइट चलाने वाली PHP में सुरक्षा से जुड़ी दो बड़ी खामियां सामने आई हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इनका फायदा उठाकर हैकर्स सरकारी सर्वर में सेंध लगा सकते हैं। इतना ही नहीं, पासवर्ड और API Keys जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी चोरी होने का खतरा है।

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश की करीब 90 प्रतिशत सरकारी वेबसाइटें PHP पर आधारित हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई विभागों के पोर्टल अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं।

अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि वेबसाइट के सर्वर में इस्तेमाल हो रहे PHP वर्जन को अपडेट किया जा रहा है, ताकि सरकारी डेटा को साइबर हमलों से सुरक्षित रखा जा सके।

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। जिन विभागों की वेबसाइट पर नियमित रूप से योजनाओं, आदेशों और सरकारी सूचनाओं की जानकारी अपडेट की जा रही थी, वे भी फिलहाल बंद हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, पुराने PHP वर्जन में सुरक्षा खामियों का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए वेबसाइटों को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर नए वर्जन में अपडेट करना जरूरी है। अब देखना होगा कि सभी सरकारी वेबसाइटें दोबारा कब तक शुरू हो पाती हैं।

Next Post

विदिशा में सड़क की मांग पर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प; लाठीचार्ज के बाद पथराव

Fri Nov 13 , 2026
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज तहसील के ग्राम रुसल्ली घाट में सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। वर्षों से सड़क और पुल निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों के गांव पहुंचने की सूचना पर सड़क […]

You May Like