सागर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन गोलापूर्व महासभा के तत्वावधान में 4 और 5 अक्टूबर को जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन मोतीनगर चौराहा स्थित गार्डन में किया जाएगा. सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर परिसर में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बसंत जैन बड़वानी ने की.
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को गोलाचार्य युवा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए संयोजक के रूप में डॉ. अरविंद जैन प्राचार्य को नियुक्त किया गया, जबकि समिति में जिनेश जैन बहरोल, सुरेंद्र खुरदेलिया, समीर जैन, अवनीश संघी सहित कई सदस्य शामिल किए गए.
सम्मान हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा.सम्मेलन के प्रथम दिन अभिषेक पूजन, ध्वजारोहण और विवाह योग्य युवक-युवतियों पर केंद्रित संस्कार पत्रिका का विमोचन भी होगा.
बैठक में विभिन्न शहरों से आए महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
