सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले आगासौद थाना अंतर्गत पुलिस चौकी मण्डी बामौरा पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धंसरा के एक खलिहान में सफेद रंग की स्कार्पियो कार क्रमांक एम.पी. 04 टी.ए. 2957 खड़ी है, जिसमें अवैध शराब रखी गई है। सूचना पर थाना प्रभारी आगासौद नितिन पाल के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कार से अलग-अलग ब्रांड की कुल 153 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (17 पेटियाँ) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,660/- है। साथ ही वाहन स्कार्पियो जिसकी कीमत लगभग ₹2,50,000/- आंकी गई, कुल मिलाकर ₹4,00,660/- (चार लाख साठ हजार छह सौ रुपये) का माल जप्त किया गया। मौके पर आरोपी न मिलने से कार एवं शराब को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
