नशा मुक्ति की प्रेरणा: स्कूलों, अस्पतालों और ग्रामीण क्षेत्रों में शपथ

सीधी। अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के अंतर्गत आज आठवें दिन सीधी जिले में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रमुख आयोजन में थाना कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल, सीधी में जागरूकता कार्यक्रम कर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। थाना जमोड़ी द्वारा ग्राम बंजारी में उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित कर पोस्टर वितरण और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। चौकी खड्डी (थाना रामपुर नैकिन) द्वारा स्वामी विवेकानंद स्कूल बरों में नशा मुक्ति हेतु कार्यक्रम किया गया। चौकी पोड़ी (थाना कुसमी) द्वारा माध्यमिक शाला पौड़ी डुकुरिया में अभियान चलाया गया। थाना सेमरिया अंतर्गत महात्मा गांधी मेमोरियल हाई स्कूल, रामगढ़ में हस्ताक्षर अभियान व सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही चौकी बम्हनी ने ग्राम कुबरी में जनजागरूकता अभियान चलाया। चौकी पथरोला (थाना मड़वास) द्वारा हाई स्कूल वस्तुआ में कार्यक्रम किया गया। थाना अमिलिया ने काशी स्कूल में “नशे को कह ना” कार्यक्रम चलाया। थाना भुईमाड़ ने हायर सेकेंडरी स्कूल भुईमाड़ में प्रसिद्ध व्यक्तियों के अभिभाषण की वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से जागरूकता फैलाई।

Next Post

झेंग किनवेन ने कोहनी की सर्जरी के बाद यूएस ओपन से नाम वापस लिया

Tue Jul 22 , 2025
वाशिंगटन, 22 जुलाई (वार्ता) चीन की ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन ने कोहनी की सर्जरी के बाद इस साल के यूएस ओपन टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। आयोजकों ने आज इसकी घोषणा की। छठी रैंकिंग वाली झेंग, जो दो बार यूएस ओपन क्वार्टर फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, ने पिछले […]

You May Like