जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महरापुर व्हीकल मोड पर हत्या करने के इरादे से बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया और धमकाते हुए फरार हो गए ।पुलिस के मुताबिक अभिषेक पाण्डे 26 वर्ष निवासी वेलकम कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह फोटोग्राफी करता हैं रात 11-10 बजे महरापुर व्हीकल मोड शराब दुकान के पास स्थित किराना दुकान में सामान लेने गया था.
तभी उसका दोस्त मिला तो वह अपने दोस्त से खडे होकर बात करने लगा वहीं पर शुभम मिश्रा अपने दो दोस्तों के साथ खडा था, उसे देखकर शुभम मिश्रा उसके पास आया और कहने लगा तू बहुत उड रहा है, तीनों ने उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट किये शुभम मिश्रा ने उसकी हत्या करने की नीयत से उसके पेट पर चाकू से हमला किया जिससे उसे चोटें आ गई। तीनो जान से खत्म करने की धमकी देते हुये भाग गये।
