
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने आगामी 10वीं एवं 12वीं कक्षा की आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने पिछले दो वर्षो के बोर्ड परीक्षा परिणामो का विश्लेषण करते हुये डीईओ को निर्देशित किया कि आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं तथा 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम लक्ष्य निर्धारित किया जाये। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा परिणाम 85 प्रतिशत से अधिक रहे तथा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहे। कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के परिणामो को बेहतर बनाने के लिए विद्यालयो में विशेष कक्षाओ का आयोजन किया जाये, इन विशेष कक्षाओ के माध्यम से सेम्पल पेपर हल करवाकर तथा वन लाईनर प्रश्न पुस्तिका गहन अध्ययन करवाकर छात्रो को परीक्षा के पूर्ण रूप से तैयारी करायें। कलेक्टर ने डीईओ को निर्देशित किया कि 16 जनवरी तक प्री बोर्ड के परीक्षा परिणामो को जारी किया जाये।बैठक के दौरान डीपीसी आरएल शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
दल गठित कर विशेष कक्षाओं का निरीक्षण कराएं
उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर प्राचार्य एवं शिक्षको की बैठक आयोजित कर उक्त निर्देश के पालन के लिए अवगत करायें। कलेक्टर ने कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा होने के उपरांत जिला मुख्यालय में भी विद्यालय वार प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित कर की जायेगी। इस बैठक में पिछले वर्ष जिन विद्यालयो का परीक्षा परिणाम लक्ष्य के अनुरूप नही प्राप्त हुये थे, ऐसे विद्यालयो की प्री बोर्ड परीक्षा के परिणामो का तुलनात्मक स्थिति की जानकारी से अवगत कराये। साथ ही डीईओ को निर्देशित किया कि जिलाधिकारियोंं का भी दल गठित कर विद्यालयो में चलाई जा रही विशेष कक्षाओ का निरीक्षण करायें।
