इंदौर: निपानिया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसा शाम करीब 7:30 बजे हुआ, पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज जांच शुरु की.
मृतक प्रतीक कापड़े उम्र 49 निवासी तुलसी नगर अपने काम से जा रहा था, तभी ट्रक पानी का टैंकर नम्बर एमपी 09 एचजी 9400 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी. गंभीर चोट लगने से प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
