
खण्डवा। जलगांव महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु अक्षय ठाकुर, उम्र 23 वर्ष अपने साथी के साथ ओंकारेश्वर स्थित नागरघाट पर नर्मदा स्नान कर रहे थे, जानकारी नहीं होने से घाट पर पानी के तेज बहाव से सुरक्षा दीवार के बाहर की ओर तेज गति से बहने लगे। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट रविन्द्र महिवाल ने बताया कि वहां तैनात एस.डी.ई.आर.एफ. सैनिक राकेश पटेल तथा तेजपाल द्वारा ने तुरंत नदी में लाइफबॉय फेंककर दोनों युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस प्रकार दोनों जवानों की सूझबूझ से एक अप्रिय घटना को होने से रोका जा सका। घटना के बाद दोनों युवाओं ने होमगार्ड तथा एस.डी.ई.आर.एफ. टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
