शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई, 08 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 87.53 अंक की गिरावट में 85,624.84 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 309.57 अंक (0.36 प्रतिशत) नीचे 85,402.80 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.65 अंक गिरकर 26,159.80 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 101.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की लुढ़ककर 26,85.20 अंक पर था।
आईटी और मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। सबसे ज्यादा दबाव रियलिटी, सार्वजनिक बैंक, ऑटो और एफएमसीजी समूहों पर था।
बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट में थे जबकि इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा में तेजी है।

Next Post

कचरे की आग ट्रांसफर्मर तक पहुंची, हादसा टला

Mon Dec 8 , 2025
सतना: जिला चिकित्सालय जैसे संवेदनशील स्थल पर रविवार की देर शाम बड़ा हादसा टल गया. मुख्य गेट के सामने मौजूद कचरे की आग निकट स्थित ट्रांसफर्मर तक पहुंचने लगी. लेकिन इससे पहले कि ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो जाता, विद्युत अमले ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया.जिला चिकित्सालय […]

You May Like