ग्राम पायली में करंट से पूर्व जनपद सदस्य की मौत

निवास। निवास थाना क्षेत्र के ग्राम पायली में मंगलवार को करंट लगने से पूर्व जनपद पंचायत सदस्य तेजी लाल मरावी (50) की मौत हो गई।

एएसआई भुवन अतकरे ने बताया कि मरावी अपने घर पर पानी की मोटर सुधार रहे थे, इसी दौरान करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें निवास सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

तेजी लाल मरावी निवास जनपद पंचायत के पिपरिया क्षेत्र से पूर्व सदस्य रह चुके थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Next Post

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने की द्रुज़्बा पाइपलाइन पर हमले की कड़ी निंदा

Tue Aug 26 , 2025
बुडापेस्ट, 26 अगस्त (वार्ता) हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने एक बार फिर यूक्रेन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जबरन वसूली, धमकियों और तटस्थ देशों को समर्थन देने के लिए मजबूर करने हेतु ईंधन एवं ऊर्जा के मार्गों पर बमबारी करके यूरोपीय संघ में प्रवेश नहीं कर सकता। […]

You May Like