बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दर में की 0.5 प्रतिशत की कटौती

मुंबई, (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में अप्रत्याशित आधे प्रतिशत की कटौती का लाभ ग्राहकों को पहुंचाने के लिए रेपो दर लिंक्ड उधारी दर (आरएलएलआर) को 0.5 प्रतिशत कम कर दिया है।

बीओबी ने रविवार को बताया कि यह नई दर 07 जून 2025 से प्रभावी हो गई है। कटौती के बाद बैंक की संशोधित आरएलएलआर अब 8.15 प्रतिशत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने 06 जून को रेपो दर में 50 आधार अंक की कटौती की। साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में चरणबद्ध तरीक़े से एक प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की।

 

Next Post

सासंद की धान का भी अटका भुगतान, बेची थी 807 क्विंटल धान

Mon Jun 9 , 2025
जबलपुर: कटंगी क्षेत्र के गुरुजी वेयरहाउस में विगत दिनों लगी आग के बाद नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जहां एक ओर वेयरहाउस में रखी हुई धान में आग लग गई थी तो वहीं दूसरी ओर कई किसानों का भुगतान अभी भी अटका हुआ है। इसी में एक चौंकाने वाली […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।