भोपाल में निर्माणाधीन इमारत में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सलैया इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन बीडीए (भोपाल विकास प्राधिकरण) की इमारत में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश बंसवर्ती पिता प्रेमलाल के रूप में हुई है।

आसपास के लोगों ने जब युवक को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शाहपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुकेश ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।

Next Post

वक्फ बोर्ड राजनेतिक षड्यंत्र, देश में समान सिविल कोड लागू हो 

Fri Apr 18 , 2025
छिंदवाड़ा। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने हाल ही में वक्फ बोर्ड को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है।जिसमें उन्होंने वक्फ बोर्ड को निरस्त करने और समान सिविल कोड लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड एक राजनेतिक षड्यंत्र है, जिसका उपयोग […]

You May Like